
किन्नौर को लगा कोरोना का बड़ा झटका ,एक साथ तीन पुलिस कर्मी कोरोना संक्रमित
हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर में कोरोना का एक बड़ा झटका लगा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार किन्नौर में भावानगर पुलिस थाना के तीन पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।
बताया जा रहा है की शुक्रवार रात को आईजीएमसी से तीन पुलिस कर्मियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद भावानगर पुलिस थाने को तुरंत प्रभाव से सील कर पूरे स्टाफ को आईसोलेट कर दिया गया है।
इसी के साथ तीनों ही पुलिस कर्मी पिछले कुछ दिनों से पुलिस थाने में ही ड्यूटी पर थे। इससे उनके संपर्क में स्टाफ और कई लोगों के के कारण यहां पर दहशत का माहौल बन गया है। इनके सम्पर्क में आये सभी लोगो जांच की जा रही है।
भावानगर के लुतुक्सा के डैट सुंगरा तक कंटेंमेंट जोन घोषित कर दिया गया
प्राप्त जानकारी के अनुसार भावानगर के लुतुक्सा के डैट सुंगरा तक कंटेंमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। बताया जा रहा है की 25 जून को किन्नौर जिला के विभिन्न क्षेत्रों से 97 लोगों के कोरोना सैंपल आईजीएमसी शिमला भेजे गए थे।
इनमें से 16 लोगों के सैंपल भावानगर कस्बे से भेजे गए थे। बताया जा रहा है की भावानगर से लिए गए 16 में से 10 सैंपल पुलिस थाना के कर्मियों के थे। इनकी रिपोर्ट में 03 पुलिस कर्मियों को कोरोना पाजिटिव पाया गया है।
32, 26 और 24 साल के 03 मुख्य आरक्षी संक्रमण का शिकार पाए गए
जानकारी के अनुसार इनमें 32, 26 और 24 साल के 03 मुख्य आरक्षी संक्रमण का शिकार पाए गए हैं। इससे पहले जिला में 4 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इन 04 में से 3 लोग ठीक हो गए हैं।
तीनों पुलिस कर्मियों को शनिवार सुबह 8 बजे के करीब रिकांगपिओ कोविड केयर सेंटर ले जाया गया है।
जानकारीके अनुसार जिलाधीश गोपाल चंद ने खबर की पुष्टि की है। साथ ही इन संक्रमितों की जानकारी दी है।