प्रदेश में 28 जून तक दस्तक दे सकता है मानसून, मौसम विभाग ने दी जानकारी, जानिए पूरी जानकारी

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने प्रदेश में बलदते मौसम की जानकारी दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमाचल में मानसून 28 जून तक दस्तक दे देगा। इसी के साथ मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत यह संभावना जताते हुए कहा गया है कि मानसून के सामान्य समय अवधि पर आने की पूरी उम्मीद है। इसी के साथ मानसून के दौरान सामान्य बारिश होने की संभावना है।
प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में बीते दिनों से लगातार बारिश हो रही
हिमाचल के अधिकतर क्षेत्रों में बीते दिनों से लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में प्री मानसून के जल्द हिमाचल प्रदेश पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही थी। मगर मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत राज्य में प्री-मानसून 10 जून के बाद ही होगी। इसी के साथ मौसम विभाग की मानें तो हिमाचल प्रदेश में 10 से 15 जून के बीच प्री मानसून आ जाएगी।
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य में इन दिनों बारिश
जानकारी के अनुसार विभाग की मानें तो मौजूदा समय में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसी के साथ पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य में इन दिनों बारिश हो रही है। इसी के साथ हिमाचल में आगामी दिनों के दौरान भी पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने की संभावना है। इसी के साथ मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि राज्य में प्री-मानसून 10 से 15 जून के मध्य दस्तक दे देगा। मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। ऐसे में प्रदेश में मानसून जून के आखिरी सप्ताह तक दस्तक दे देगा।
सोमवार को अधिकतम तापमान में 07 से 08 डिग्री की कमी दर्ज हुई
हिमाचल प्रदेश में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बीते दिनों ताजा बर्फबारी और अन्य क्षेत्रों में हुई बारिश से सोमवार को अधिकतम तापमान में 07 से 08 डिग्री की कमी दर्ज हुई। इसी के साथ मंगलवार को भी हिमाचल प्रदेश में बारिश का पूर्वानुमान है। इसी के साथ मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पांच जून को मैदानी जिलों कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, और मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी जारी की है। इसी के साथ पूरे प्रदेश में सात जून तक मौसम खराब रहने की संभावना बताई है।
मौसम विभाग द्वारा प्राप्त आंकड़ों के अनुसार
मौसम विभाग द्वारा प्राप्त आंकड़ों के अनुसार अधिकतम तापमान में कमी आने से हिमाचल प्रदेश के मैदानी जिलों में गर्मी से राहत मिली है। इसी के साथ हिमाचल प्रदेश में सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 33.0, बिलासपुर 31.0, हमीरपुर 30.8, मंडी 30.3, भुंतर 29.6, सोलन 26.7, कांगड़ा 26.0, धर्मशाला 24.8, चंबा 24.3 शिमला 19.9, मनाली 18.4, डलहौजी 14.5, कल्पा किन्नौर 15.0 और केलांग में 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
Monsoon can knock in the state till June 28, Meteorological Department gave information, know full information