विपक्ष के नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए, व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद सेल्फ आइसोलेट हो गए

हिमाचल प्रदेश में फैले कोरोना वायरस की बजह से प्रदेश की जनता बेहद परेशान है। विपक्ष के नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए एक व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद सेल्फ आइसोलेट हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने एहतियात के तौर पर खुद ही आइसोलेट होने का फैसला किया है। हालांकि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। जानकारी के मुताबिक पंजाब पुलिस में कार्यरत एक जवान के
पिता की मौत के बाद करीब 5 दिन पहले ही मुकेश अग्निहोत्री उनके घर हरोली क्षेत्र के दुलैहड़ हीरानगर में सांत्वना देने पहुंचे थे। इसी लिए उन्होंने अपने आप को खुद आइसोलेट कर लिया है।
सोमवार को ही मुकेश अग्निहोत्री ने क्षेत्र में भी कई लोगों से मुलाकात की थी
जानकारी के अनुसार इस दौरान उनकी इस युवक के साथ मुलाकात भी हुई थी। हालांकि उस समय युवक का कोरोना टेस्ट नहीं हुआ था। बताया जा रहा है की इस दौरान वहां पर युवक के कुछ रिश्तेदार भी मौजूद थे। पिछले कल ही इस पुलिस कर्मचारी का पंजाब में कोविड-19 का टेस्ट हुआ था और यह पॉजिटिव पाया गया है। यह सूचना मिलने के बाद मुकेश अग्निहोत्री ने खुद को होम आइसोलेट किया है। सोमवार को ही मुकेश अग्निहोत्री ने क्षेत्र में भी कई लोगों से मुलाकात की थी।
इस दौरान उन्होंने ऊना में पत्रकार वार्ता भी की थी। जिसमें ऊना के कई पत्रकार शामिल हुए। उनके साथ क्षेत्र के कांग्रेस के नेता भी मौजूद थे। प्रदेश में फैले इस वायरस की बजह से जनता बेहद परेशान है। जो भी व्यक्ति संक्रमित के सम्पर्क में आये है उन सभी की कोरोना जांच की जायेगी।
हीरानगर क्षेत्र को भी कंटेनमेंट एरिया घोषित किया जा सकता
प्राप्त जानकारी के अनुसार होम आइसोलेट होने के बाद दुलैहड़ हीरानगर क्षेत्र के कई लोग भी होम आइसोलेट किए जा सकते हैं। इसी के साथ हीरानगर क्षेत्र को भी कंटेनमेंट एरिया घोषित किया जा सकता है। हालांकि इस संबंध में जिला स्वास्थ्य विभाग को अभी तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। लेकिन मुकेश अग्निहोत्री के नजदीक लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक नेता प्रतिपक्ष अपने निवास स्थान गोंदपुर जयचंद में आइसोलेट रहेंगे।