काँगड़ा में शहीद स्मारक धर्मशाला में लोगों ने चीन के राष्ट्रपति के खिलाफ की नारेबाजी साथ ही चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका

हिमाचल प्रदेश के जिला काँगड़ा में शहीद स्मारक धर्मशाला में लोगों ने चीन के राष्ट्रपति के खिलाफ नारेबाजी की। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय लोग और भाजपा कार्यकर्ता चीन के खिलाफ सड़क पर उतर आए। इसी दौरान लोगों ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका
और चीन में बने उत्पादों का बहिष्कार किया। साथ ही गम व गुस्से के बीच लोगों ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। तथा चीन के खिलाफ नारे बाज़ी की।
नदी दिया चीन को इस का जबाब तो अगली बार फिर हमे अपने जवानो का बलिदान देना पडेगा,समाजसेवी जसवंत सींग
जानकारी के अनुसार लोगों ने कहा कि चीन की हरकतों का मुंहतोड़ जवाब देना होगा। यदि इस बार भी भारत चुप रहा तो इस का मुआवज़ा भारत को फिर भुगतना पद सकता है। चीन के बार-बार इन हरकतो को यदि नजर अंदाज किया जाएगा तो ऐसे ही भारत को अपने जवानो का बलिदान देना होगा। इस क जबाब भारत को उरी की तरह देना पड़ेगा।
इसी पर लोगों में चीन के खिलाफ खासा आक्रोश दिखा। लोगों से चीन के सामान का बहिष्कार करने की भी अपील की गई। साथ ही एलएसी पर झड़प में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देकर दो मिनट का मौन भी रखा गया। साथ ही प्रदेश के जिला हमीरपुर में हुए शहीद के बलिदान के भी नारे लगाए।