
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से पैसे को कांग्रेस से संबंधित परिवार के ट्रस्ट में हस्तांतरित करने पर हड़कंप
हाल ही में भाजपा ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) को लेकर कांग्रेस पर हमला किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पार्टी के महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने आरोप लगाया कि भारत की जनता ने अपने जरूरतमंद नागरिकों की मदद के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष दान किया था। बताया जा रहा है की मगर इस पैसे को कांग्रेस से
संबंधित परिवार के ट्रस्ट में हस्तांतरित किया जा रहा है। इसी के साथ भाजपा महामंत्री ने कहा कि भारत के लोगों ने जरूरतमंदों की मदद करने के लिए अपनी मेहनत की कमाई को पीएमएनआरएफ में दान किया था। जिस का दुरपयोग हो रहा है।
संचालित एक फाउंडेशन में हस्तांतरित करना न केवल एक संगीन धोखाधड़ी
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस सार्वजनिक धन को एक परिवार द्वारा संचालित एक फाउंडेशन में हस्तांतरित करना न केवल एक संगीन धोखाधड़ी है। बल्कि भारत के लोगों के लिए एक बड़ा धोखा भी है। इसी दौरान जम्वाल ने जानकारी देते
हुए कहा कि 2017 में दोकलम गतिरोध के दौरान राहुल गांधी गुप्त रूप से भारत में चीन के राजदूत के साथ दिल्ली में बातचीत कर रहे थे। आज भारत चीन के गलवान घाटी को लेकर भी कांग्रेस देश को गुमराह कर रही है। साथ ही प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से पैसा हस्तांतरित होने से हड़कंप मच गया है।