
शिमला से भागे कोरोना संक्रमित व्यक्ति को पकड़ने गयी सायरी चौकी की टीम को किया गया होम क्वारंटाइन
हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के सायरी में कोरोना पॉजिटिव एक व्यक्ति के आने के बाद पुलिस चौकी को सील कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार साथ ही शिमला से भागे इस पॉजिटिव को पकडऩे में मदद करने वाली सायरी चौकी की टीम को होम क्वारंटाइन कर
दिया गया है। बताया जा रहा है की चौकी के 11 कर्मी अब कुछ दिन तक होम क्वारंटाइन में रहेंगे। इसी के साथ सायरी स्थित रेस्ट हाउस को फिलहाल अस्थायी पुलिस चौकी बनाया गया है।
होम क्वारंटाइन सभी पुलिसकर्मियों के कोरोना सैंपल लिए जाएंगे
साथ ही कुनिहार से एक पुलिस कर्मी को वहां पर तैनात किया गया है। ताकि लोगों की शिकायत को दर्ज किया जा सके।
इसके अलावा सभी पुलिसकर्मियों के भी सैंपल लिए जाएंगे। इसकी पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन डा. शिव कुमार शर्मा ने की है। साथ ही होम
क्वारंटाइन कर्मियों की कोरोना जांच की जायेगी। साथ ही प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामलो की बजह से प्रदेश में अशांति का मंजर चला हुआ है।