भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने भारत के पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की

हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने भारत के पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने कहा कि अरुण जेटली के नेतृत्त्व में वित्त मंत्रालय में कई बड़े आर्थिक सुधार लागू किए गए।
पार्टी को स्व. अरुण जेटली की कमी हमेशा खलेगी ( प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप)
इसी के साथ उन्होंने जानकारी देते हुए कहा की स्व.श्री अरुण जेटली विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। इसी के के दौरान उन्होंने कहा की वह एक उत्कृष्ट न्यायवादी भी थे। साथ ही उच्च राजनीतिक मूल्यों एवं आदर्शों की बदौलत
सार्वजनिक जीवन में उच्च शिखर को उन्होंने प्राप्त किया था। साथ ही पार्टी को स्व. अरुण जेटली की कमी हमेशा खलेगी, तथा उनके द्वारा किये गए समाजिक कार्यो को हमेशा याद रखा जाएगा।