राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को तत्काल प्रभाव से लागू करने वाला हिमाचल प्रदेश बना पहला राज्य

हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की मंगलवार देर शाम प्रदेश के राज्यपाल से मंजूरी मिलते ही शिक्षा सचिव ने इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है।
43 सदस्यों की टास्क फोर्स का गठन
बताया जा रहा है की राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है। इसे सफलतापूर्वक लागू करने के लिए 43 सदस्यों की टास्क फोर्स का गठन किया गया है। जिस से यह शिक्षा निति प्रदेश भर में लागू की जायेगी।
हिमाचल परियोजना निदेशक को सदस्य सचिव नियुक्त किया
इसी के साथ हिमाचल प्रदेश की शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर टास्क फोर्स के अध्यक्ष बनाए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार जबकि समग्र शिक्षा अभियान के हिमाचल परियोजना निदेशक को सदस्य सचिव नियुक्त किया।
इसी के साथ टास्क फोर्स में विभिन्न विभागों के सचिव, विश्वविद्यालयों के कुलपति और स्कूल-कॉलेजों के शिक्षकों को बतौर सदस्य शामिल किया है।
24 सदस्य टास्क फोर्स नियुक्त
इसी के साथ बताया जा रहा है की शिक्षा सचिव राजीव शर्मा ने बताया कि इस 24 सदस्य टास्क फोर्स ने शिक्षा के साथ स्वास्थ्य, तकनीकी शिक्षा, वित्त, युवा और खेल सेवाएं के साथ साथ सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव या प्रधान
सचिव या सचिव, के साथ ही स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष और हायर एजूकेशन काउंसिल के अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के अलावा क्लस्टर विवि मंडी।
प्रदेश की तकनीकी विवि हमीरपुर के कुलपति सहित अन्य सदस्य में शामिल
हिमाचल प्रदेश की तकनीकी विवि हमीरपुर के कुलपति, उच्च शिक्षा निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा निदेशक, एससीईआरटी सोलन और डाइट शिमला के प्रिंसिपल के सदस्य में शामिल होंगे।
बताया जा रहा है कि मनोनीत सदस्यों में केंद्रीय विवि धर्मशाला के कुलपति सहित कई शिक्षकों और शिक्षाविदों को शामिल किया है। जिन के बिच इस निति को चलाया जाएगा।