प्रदेश विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंडित रामनाथ शर्मा का हुआ निधन

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंडित रामनाथ शर्मा का इलाज के दौरान चंडीगढ़ में निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की पंडित रामनाथ शर्मा कुछ समय से बीमार थे तथा चंडीगढ़ में उपचाराधीन थे।
मंगलवार सुबह करीब 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली
उन की तबीयत ज्यादा खराब होने के चलते उन्हें आईसीयू में भी भर्ती रखा गया था। मगर मंगलवार सुबह करीब 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। इसी के साथ उनके पार्थिव शरीर को ससम्मान कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बरनोह में लाया गया।
विधि विधान से अंतिम संस्कार 16 सितंबर को सुबह 11 बजे बरनोह में किया जाएगा
प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवारिक सदस्यों ने बताया कि विधि विधान से अंतिम संस्कार 16 सितंबर को सुबह 11 बजे बरनोह में किया जाएगा। इसी के साथ उन्होंने उनका पार्थिव शरीर श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए घर पर ही रहेगा।
बताया जा रहा है की पंडित रामनाथ शर्मा अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र, बहूएं, दो पुत्रियां छोड़ गए हैं।
प्रदेश के सीएम समेत अन्य कई नेताओ ने जताया शोक
इसी के साथ उनके बड़े पुत्र विपिन शर्मा है। जबकि छोटे पुत्र विवेक शर्मा कुटलैहड़ कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष हैं। पंडित रामनाथ शर्मा दो बार एमएलए तथा कई बार वाइस चेयरमैन रहे है। प्रदेश के सीएम समेत अन्य कई नेताओ ने जताया शोक।