कुल्लू में पुलिस ने चरस के साथ एक इटालियन नागरिक को दबोचा, मणिकर्ण घाटी में पुलिस ने चरस के साथ एक नेपाली व्यक्ति को पकड़ा

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में पुलिस ने चरस के साथ एक इटालियन नागरिक को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की प्रदेश पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर व्यक्ति पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
इसी के साथ एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि एक इटालियन क्लाउडियो पिकिरिल्ली (52) निवासी इटली गेस्ट हाउस मनाली में रुका था। जिस को वपुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है की यह मनाली से दिल्ली एक वॉल्वो बस में जा रहा था।
वॉल्वो बस की चैकिंग की गई और विदेशी के कब्जे से एक किलो 633 ग्राम चरस बरामद
प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की हिमाचल के जिला कुल्लू के भुंतर पुलिस की टीम ने बजौरा के पास नाका लगा रखा था। इसी के साथ बताया जा रहा है कि इस दौरान वॉल्वो बस की चैकिंग की गई और विदेशी के कब्जे से एक किलो 633 ग्राम चरस बरामद की गई प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की विदेशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
चरस ब्रीफकेस और सीलबंद ओवरसाइड में छिपा रखा था
इसी के साथ विदेशी ने यह चरस ब्रीफकेस और सीलबंद ओवरसाइड में छिपा रखा था। इसी के साथ एसपी ने बताया कि पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई जारी रखी है। साथ ही विदेशी ने यह चरस किससे खरीदी थी। इसकी भी गंभीरता से जांच की जाएगी।
एसपी गौरव सिंह ने कहा कि मणिकर्ण चौकी की पुलिस टीम नाका लगा रखा था
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी में पुलिस ने चरस के साथ एक नेपाली व्यक्ति को धर दबोचा और उसे गिरफ्तार कर लिया है। इसी के साथ बताया जा रहा है की एसपी गौरव सिंह ने कहा कि मणिकर्ण चौकी की पुलिस टीम नाका लगा रखा था।
इस दौरान पैदल आ रहे व्यक्ति को चैकिंग के लिए रोका गया। इसी दौरान पुलिस ने जांच के दौरान वइस नेपाली को गिरफ्तार किया।
पकड़े गए व्यक्ति की पहचान नरेश पुत्र राम लाल निवासी नेपाल के रूप में हुई
इसी के साथ बताया जा रहा है कि चरस के साथ पकड़े गए व्यक्ति की पहचान नरेश पुत्र राम लाल निवासी नेपाल के रूप में हुई है। इसी के साथ वर्तमान में यह कालगा में रहता है। इसके कब्जे से एक किलो 500 ग्राम चरस शंगना पुल के पास पैट्रोलिंग के दौरान पकड़ी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की इसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही पुलिस ने जानकारी आगामी कार्रवाई जारी है।