काँगड़ा में बारिश के प्रकोप के चलते सहौड़ा गांव में एक और रिहायशी मकान गिरा, करीब 02 लाख का हुआ नुक्सान

हिमाचल प्रदेश के जिला काँगड़ा में बारिश के प्रकोप के चलते सहौड़ा गांव में एक और रिहायशी मकान धड़ाम हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की हादसे में परिवार के एक सदस्य को चोटें भी आई हैं,
जबकि अन्य सदस्य सुरक्षित हैं। इसी के साथ तहसीलदार कांगड़ा विजय कुमार सांगा ने इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस दो मंजिला स्लेटपोश मकान में परिवार के 03 सदस्य रहते थे।
पटवारी के माध्यम से उन्हें दस हजार रुपए की फौरी राहत भेज दी
यह हादसा बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे के करीब हुआ है। इसी के साथ संबंधित पटवार सर्किल के पटवारी के माध्यम से उन्हें दस हजार रुपए की फौरी राहत भेज दी गई है।
इसी के साथ उन्होंने बताया कि सहौड़ा गांव के तिलक राज के घर को भारी क्षति पंहुची है। इसी के साथ बताया जा रहाहै की परिवार को करीब दो लाख रुपए का नुकसान इस हादसे में हुआ है।
इस गांव में करीब 05 मकान बारिश के चलते ढह चुके
कांगड़ा की सहौड़ा पंचायत में बारिश के कारण इस साल बहुत नुक्सान हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक इस गांव में करीब 05 मकान बारिश के चलते ढह चुके हैं। तहसीलदार, कांगड़ा, विजय कुमार सांगा का कहना है
दो मंजिला स्लेटपोश रियाशी मकान बारिश के कारण गिर गया
कि सहौड़ा गांव के दो मंजिला स्लेटपोश रियाशी मकान बारिश के कारण गिर गया है तथा इस घर में रह रहे लोग बेसहारा हो गए है। इस परिवार को करीब दो लाख रुपए का नुक्सान इस हादसे में हुआ है व विभाग द्वारा उन्हें फौरी राहत दे दी गई है।