चिकित्सा केंद्र स्वारघाट की 108 एंबुलेंस महिलाओं के लिए भी एक वरदान साबित हो रही

हिमाचल प्रदेश के प्राथमिक चिकित्सा केंद्र स्वारघाट की 108 एंबुलेंस ने आम जनता के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं के लिए भी एक वरदान साबित हो रही है, प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की 108
कर्मियों की कार्य निपुणता के चलते अब तक 108 वाहन में दर्जनों सफल डिलीवरियां करवाई जा चुकी हैं, इसी के साथ बताया जा रहा है की यह सभी डिलीवरियां बिलकुल सही हुई है, तथा माँ और बच्चा दोनों स्वस्थ है।
108 में नालागढ़ उपमंडल के गांव पटीठ की महिला रमिला देवी की सफल डिलीवरी करवाई गयी
इसी के साथ मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की आज सुबह भी 108 कर्मियों ईएमटी कमल ठाकुर व पायलट विपन कुमार ने सोलन के नालागढ़ उपमंडल के गांव पटीठ की महिला रमिला देवी की सफल डिलीवरी करवाई गयी है,
इसी के साथ बताया जा रहा है की महिला ने स्वस्थ लड़के को जन्म दिया है और डिलीवरी के बाद जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित ही हैं।
108 हिमाचल प्रदेश के हर जिले में आपातकाल सेवाएं दे रही
इसी के साथ प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में बहुत से लोग इस सेवा का लाभ ले पाए है, इसी के साथ यह भी बताया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश में 108 हिमाचल प्रदेश के हर जिले में आपातकाल सेवाएं दे रही है,
इसी के साथ प्रदेश भर में जनता इस सेवा का लाभ ले रही है साथ ही आप कभी भी किसी भी समय इस सेवा का लाभ ले सकते हो।