भारत कोरियन द्विपक्षीय रिश्तों को सुदृढ़ करने संबंधित मुद्दों पर हुई चर्चा

हिमाचल प्रदेश के राजयपाल ने रिपब्लिक आफ कोरिया के राजदूत शिन बोंग-किल ने गुरुवार को राजभवन में भेंट की और इस दौरान उन्होंने भारत कोरियन द्विपक्षीय रिश्तों को सुदृढ़ करने संबंधित मुद्दों पर चर्चा की, साथ
ही उन्होंने इस दौरान कहा गया कि कोरिया और हिमाचल प्रदेश अपनी संस्कृति का आदान-प्रदान कर रिश्तों को मजबूत करेंगे जिस बजह से हिमाचल और
कोरिया के आपसी रिस्तो में सुधार आएगा, इसी दौरान प्रदेश के राज्यपाल ने राजदूत को राज्य के समृद्ध और विविध इतिहास से भी अवगत करवाया।
प्रदेश के राजयपाल ने रिपब्लिक आफ कोरिया के राजदूत शिन बोंग-किल से की मुलाकात
प्राप्त जानकारी के अनुसार इसी दौरान उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में जैसे मानव संसाधन विकास, पर्यटन, कृषि और औद्योगिक क्षेत्र में तेजी से
विकास कर रहा है, उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश एक पर्यटन राज्य है और यहां लाखों पर्यटक प्रतिवर्ष घुमनें और समय व्यतीत करने के लिए आते हैं।
दोनों देशो की कला और संस्कृति विकसित करने पर हुई चर्चा
साथ ही उन्होंने कहा की कोरिया और हिमाचल प्रदेश के पर्यटन के क्षेत्र में सहयोग स्थापित कर सकते हैं साथ ही उन्होंने कहा की कोरिया और हिमाचल प्रदेश दोनों
की संस्कृति समृद्ध और लोकप्रिय है और दोनों इस दिशा में मिलकर काम कर सकते हैं जिस से दोनों देशो की कला और संस्कृति विकसित होगी।
सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रमों के माध्यम से अपने रिश्ते मजबूत बनाने की बात हुई
प्रदेश के राज्यपाल ने कहा कि हम सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रमों के माध्यम से अपने रिश्ते मजबूत बना सकते हैं जिस से दोनों देशो के आपसी संबद में मजबूत होंगे,
हिमाचल प्रदेश और रिपब्लिक ऑफ कोरिया पर्यटन विकास, औद्योगिक निवेश, कृषि और पर्यावरण, तकनीक, कौशल विकास के साथ विशेष कर सांस्कृतिक आदान-प्रदान के क्षेत्र में सहयोग स्थापित कर सकते हैं।
राज्यपाल के सचिव राकेश कंवर ने राजदूत को एतिहासिक राजभवन के बारे में जानकारी दी
इसी के साथ उन्होंने राजदूत ने इस बैठक के लिए राज्यपाल द्वारा समय प्रदान करने के लिए आभार भी व्यक्त किया साथ ही उन्होंने रिपब्लिक ऑफ कोरिया
और भारत दोनों मिलकर क्षेत्रीय संपर्क को फिर से विकसित करने और लोगों से संपर्क स्थापित करने के लिए कार्य कर सकते हैं, इस बारे में विस्तार से चर्चा की साथ ही राजदूत के
साथ मिनिस्टर काउंसलर चैंग हो सेयूंग और सेकंड सेक्रेटरी कांग योन सो ने भी हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल से भेंट की तथा इसके पश्चात राज्यपाल के सचिव
राकेश कंवर ने राजदूत को एतिहासिक राजभवन के बारे में जानकारी दी साथ ही उन्होंने प्रदेश की कला संस्कृति और इतिहास के बारे में राजदूत को विस्तार में जानकारी प्रदान की।