कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर ने पहली कृषक दीर्घा कृषि विवि परिसर में स्थापित की गई

हिमाचल प्रदेश की पहली कृषक दीर्घा प्रदेश कृषि विवि परिसर में स्थापित की गई है, प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की हिमाचल प्रदेश में कृषि कार्यों को लेकर नई तकनीकों को अपनाने के साथ उनको अन्य
किसानों तक पहुंचाने में अहम रोल अदा करने वाले किसानों को हिमाचल प्रदेश कृषि विवि ने नए तरीके से सम्मान दिया है।
किसान गैलरी के माध्यम से प्रगतिशील किसानों के फोटोग्राफ अपने परिसर में प्रदर्शित
इसी के साथ बताया जा रहा है की इसके तहत प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर ने किसान गैलरी के माध्यम से प्रगतिशील किसानों के फोटोग्राफ अपने
परिसर में प्रदर्शित किये है, साथ ही जो किसान नई तकनीकों को अपनाकर दूसरे किसानों तक भी पहुंचा रहे हैं।
फोटोग्राफ विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शित किए गए
इसी के साथ कहा जा रहा है की उनके जीवन्त इतिहास के साथ, उनके फोटोग्राफ विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शित किए गए है, साथ ही इस संबंध में सभी कृषि
विज्ञान केंद्रों को भी संबंधित जिले में उनके फोटोग्राफ प्रदर्शित करने के निर्देश जारी किये है।
कृषि विज्ञान केंद्रों में प्रगतिशील किसानों के फोटो उनको एक नई पहचान दिलाएंगे
हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के पालमपुर स्थित मुख्य परिसर के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्य कर रहे कृषि विज्ञान केंद्रों में प्रगतिशील किसानों के फोटो उनको एक नई पहचान दिलाएंगे, साथ ही वहीं अन्य लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे।
प्रदेश भर के 32 किसानों के फोटो यहां लगाए गए
इसी के साथ कहा जा रहा है की पहले चरण में हिमाचल प्रदेश भर के 32 किसानों के फोटो यहां लगाए गए हैं, जिन्होंने अपने कार्य के बूते बड़े स्तर पर अपनी पहचान बनाई है, इसी के साथ इनमें से 07 महिला किसानों के चित्रों को भी स्थान दिया गया है।
स्तर पर नाम कमाने वाले किसानों के फोटो गैलरी में शामिल किए जाएंगे
प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर नाम कमाने वाले किसानों के फोटो गैलरी में शामिल किए
जाएंगे, इसी के साथ कृषि विवि के कुलपति प्रो. एचके चौधरी ने जानकारी देते हुए कहा कि वह ‘किसान प्रथम, बाकी सब बाद में’ की सोच के तहत कार्य कर रहे हैं।
प्रदेश के किसानों के उत्थान में प्रदेश कृषि विवि अहम रोल अदा कर रहा
इसी के साथ उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के किसानों के उत्थान में प्रदेश कृषि विवि अहम रोल अदा कर रहा है, साथ ही कुलपति ने 20 प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र, शॉल और हिमाचली टोपी देकर सम्मानित किया है।