
हिमाचल में 4 मैदानी जिलों में मंगलवार को घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी
हिमाचल प्रदेश में बदलते मौसम की बजह से 4 मैदानी जिलों में मंगलवार को घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी हुआ है, इसी के साथ प्राप्त जानकारी के अनुसार
बताया जा रहा है की हिमाचल के जिला ऊना, जिला बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा जिले के कई क्षेत्रों में मंगलवार को देरी से धूप खिलने का पूर्वानुमान लगाया गया है।
केंद्र शिमला ने पूरे हिमाचल प्रदेश में 17 जनवरी तक मौसम साफ बना रहने की संभावना जताई
मौसम विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पूरे हिमाचल प्रदेश में 17 जनवरी तक मौसम साफ बना रहने की संभावना जताई है,
इसी के साथ बताया जा रहा है की प्रदेश में सोमवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा है।
घना कोहरा छाए रहने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा
साथ ही हिमाचल प्रदेश में मैदानी जिलों में सोमवार सुबह भी घना कोहरा छाए रहने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है,
इसी के साथ कहा जा रहा है की प्रदेश में सुबह के समय वाहन चलाने वाले लोगोें को विजिबिलिटी कम होने के चलते काफी परेशानी हुई है।
प्रदेश के अन्य क्षेत्र में मौसम साफ बना रहा
इसी के साथ बताया जा रहा है की हिमाचल प्रदेश के अन्य क्षेत्र में मौसम साफ बना रहा है, जानकारी के अनुसार धूप खिली रहने से अधिकतम तापमान मेरं 304 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।
मौसम विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार
हिमाचल प्रदेश में सोमवार को सोलन जिला में अधिकतम तापमान 24.5, बिलासपुर- सुंदरनगर ने 21.5, हमीरपुर जिला में 21.2, सिरमौर के नाहन में 20.9, कुल्लू जिला के भुंतर में 20.0, ऊना जिला में 19.5, चंबा
जिला में 19.3, मंडी जिला में 19.2, कांगड़ा जिला में 16.0, शिमला में 18.8, धर्मशाला में 16.2, किन्नौर के कल्पा में 11.4, चम्बा के डलहौजी में 10.0, और लाहौल के केलांग में 1.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।