भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा पहुंचे हिमाचल प्रदेश, जानिए पूरी जानकारी

हिमाचल प्रदेश तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा के स्वागत के लिए प्रदेश के जिला काँगड़ा के गगल हवाई अड्डे पर पहुंची भीड़ में जेब कतरे भी सक्रिय रहे है, इसी के साथ प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा की भारी भीड़ का फायदा उठाकर जेब कतरों ने प्रदेश के जिला कांगड़ा से भाजपा के पूर्व विधायक संजय चौधरी की जेब साफ कर दी है।
02 ATM कार्ड और अन्य जरूरी कागज रखे हुए
प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की संजय चौधरी ने जानकारी के अनुसार बताया कि उनकी जेब से गायब हुए बटुए में उन्होंने 16000 रुपये, 02 ATM कार्ड और अन्य जरूरी कागज रखे हुए थे, इसके अलावा प्रदेश के जिला कांगड़ा के ही रोंखर से आए सेवानिवृत्त कैप्टन प्रभात चंद की जेब से 3000 रुपये निकाल लिए गए है।
लोगों ने भी जेबें कटने की जानकारी दी
इसी के साथ बताया जा रहा है की कुछ और लोगों ने भी जेबें कटने की जानकारी दी है, काँगड़ा के गगल थाना प्रभारी मेहर दीन ने बताया कि उनके पास अभी इस तरह का कोई मामला नहीं आया है।