कुल्लू-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन से यह हाईवे करीब डेढ़ घंटे तक अवरुद्ध

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग 03 पर रविवार सुबह 9:30 बजे डोहलूनाला के पास पहाड़ी दरकने से चट्टानें और मलबा सड़क पर आ गया,
जिस बजह से काफी समय तक यातायात बंद रहा , प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की भूस्खलन से यह हाईवे करीब डेढ़ घंटे तक अवरुद्ध रहा है।
सैकड़ों सैलानियों के साथ आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा
इसी के साथ बाहरी राज्यों से पहुंचे पर्यटक वाहन, हिमाचल पथ परिवहन निगम व निजी बसों समेत छोटी-बड़ी सैकड़ों गाड़ियां सुबह 11 बजे तक यहां फंसी रही, साथ ही इससे कुल्लू-मनाली के सैर सपाटे पर निकले सैकड़ों
सैलानियों के साथ आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है, इसी के साथ डोहलूनाला के पास रुक-रुक कर पहाड़ी दरकने सेे दोनों तरफ वाहनों का लंबा जाम लगा रहा।
NH अथॉरिटी की टीम ने पत्थरों और मलबे को हटाकर हाईवे बहाल किया
प्राप्त जानकारी के अनुसार कहा जा रहा है की करीब 11:00 बजे मौके पर पहुंची NH अथॉरिटी की टीम ने पत्थरों और मलबे को हटाकर हाईवे बहाल किया, साथ ही बताया जा रहा है की स्थानीय निवासी कुशल वर्मा,
रंजीत सिंह और टेक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह के समय अचानक डोहलूनाला के पास पहाड़ी दरकने से मलबा हाईवे पर आ गया तथा आगे भी यहां चट्टानों व मलबा गिरने का खतरा बना हुआ है।
सैलानियों को इस प्वाइंट पर सतर्क रहने की जरूरत
साथ ही बताया जा रहा है की पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर अब वाहनों की आवाजाही सुचारु कर दी है, इसी के साथ अब भी यहां
भूस्खलन का खतरा बना हुआ है, तथा ऐसे में लोगों व सैलानियों को इस प्वाइंट पर सतर्क रहने की जरूरत है, ताकि हादसे से सुरक्षित रहा जा सके।